राज्य

कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के 50 साल पूरे, धामी बोले- सांस्कृतिक विरासत को सहेज रहा मेला

नवरात्र के अवसर पर नरेंद्रनगर में नौ दिवसीय कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने मेले का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर मेले की शुरुआत की। इस दौरान स्कूली बच्चों ने मार्चपास्ट किया, जबकि विभिन्न सांस्कृतिक झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के 50 वर्ष पूरे होने पर नरेंद्रनगर क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। ऐसे आयोजन स्थानीय परंपराओं को आगे बढ़ाने और क्षेत्र की पहचान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मेले के शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक झांकियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराएं प्रदेश की विशिष्ट पहचान हैं। ऐसे आयोजनों से स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ ही पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलता है।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, पूर्व आईएएस सुरेंद्र सिंह पांगती, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button